फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद भी अगवा छात्रा का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने बाद भी अगवा छात्रा का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

सैनी के शादीपुर गांव में 21 नवंबर को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर गांव से करीब दो महीने पहले अगवा की गई एक छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शुक्रवार को एसपी से शिकायत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शादीपुर निवासी ज्ञानचंद्र पुत्र सतई ने बताया कि उसकी बेटी आरती कक्षा पांच की छात्रा है। पीड़ित की मानें तो 21 नवंबर 2018 को बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते से झंडापुर के एक युवक ने साथी संग मिलकर उसका अपहरण कर लिया। अपहर्ता के खिलाफ दो दिन बाद ही एफआईआर दर्ज हुई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में ढिलाई बरत रही है। इसी का नतीजा है कि अगवा छात्रा भी नहीं बरामद हो पा रही है। पिता ने बेटी की हत्या का शव ठिकाने लगाने तक की आशंका जाहिर की है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें