फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल ब्लॉक प्रमुख ने मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल ब्लॉक प्रमुख ने मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत
विज्ञापन

जिला प्रशासन पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
राष्ट्रपति को भेजा पत्र, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रशासनिक अफसरों की वादाखिलाफी से नाराज चायल ब्लॉक प्रमुख ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। प्रमुख के इस कदम की भनक लगते ही अधिकारियों ने पसीना छोड़ दिया है। हालांकि, अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

चायल ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर सोनू कुमार ने बताया कि सात दिसम्बर 2014 को पूरामुफ्ती कोतवाली गेट के सामने उनके पिता रामसरन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे तत्कालीन प्रशासनिक अफसरों ने तीन शस्त्र लाइसेंस, छोटे भाई अजीत को बालिग होने पर तीन बीघा भूमि का पट्टा व सरकारी सुरक्षा कर्मचारी देने का वादा किया था। प्रमुख की मानें तो शस्त्र लाइसेंस उन्हें आज तक नहीं दिया जा सका है। हाईकोर्ट के निर्देश पर सुरक्षा कर्मचारी देने के बाद छीन लिए गए हैं। छोटा भाई बालिग हो गया है। फिर भी उसे सहानुभूति के तौर पर भूमि का पट्टा नहीं दिया जा रहा है। जबकि तमाम अन्य लोगों को सहानुभूति का पट्टा दे दिया गया है। प्रमुख का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार उन्होंने अधिकारियों से की। पर, किसी ने ध्यान नहीं दिया। उधर, पिता के हत्यारोपी पूरे परिवार की जान के दुश्मन बने हुए हैं। वह कभी भी जानमाल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। प्रशासन की इसी वादाखिलाफी से नाराज प्रमुख ने गुरुवार को राष्ट्रपति को पत्र भेजकर सपरिवार इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। जिसके बाद प्रशासनिक अफसर सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें