करारी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने करारी में सत्य और अहिंसा को लेकर प्रभात फेरी निकाली। रैली में शामिल लोग बापू हम सत्य और अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने देंगे..। का नारा बुलंद कर रहे थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा गांधी जयंती के 150 साल पूरे होने पर कार्यक्रम किया जा रहा है। बापू के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी जा रही है। साथ ही बापू की विचारधारा की हत्या नहीं होने देने का संकल्प दिलाया जा रहा है। प्रभात फेरी में शामिल लोग सुबह 10 बजे अशोक नगर स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सभी लोग सोनारन टोला, इंद्रानगर, किंगनगर, चमनगंज आदि मोहल्लों में भ्रमण किया। प्रभात फेरी में जिला महासचिव नैयर रिजवी, मकसूद शेख, विनोद चौधरी, मो. शफीक, जुबैर अहमद, लालचंद्र मौर्या, सईद अहमद, शकील अब्बास आदि मौजूद रहे।