फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को घर में घुसकर पीटा, फाड़े बेटियों के कपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति को शुक्रवार शाम मामूली बात पर पड़ोस के दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर बेटियों के कपड़े फाड़ डाले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चरवा इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार शाम पड़ोसी कटिया लगा रहा था। इसकी वजह से स्पार्किंग हो रही थी। मना करने पर वह अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर बेटों संग मिलकर पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए पीड़ित भीतर घुस गया तो दबंगों ने उसे घर में घुसकर पीटा। पिता को पिटता देख बीच-बचाव करने पर दो बेटियों के कपड़े फाड़ डाले। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी भइयालाल व उसके बेटे अमित, आशीष तथा अनमोल के खिलाफ पिटाई और छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें