फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला से शुक्रवार को पड़ोस के युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके पति को घर में घुसकर पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह देहरी पर खड़ी थी। इसी बीच पड़ोसी ठाकुर यादव, अमित, रिंकू, राजकुमार व महेश आदि आकर छेड़खानी करने लगे। पति ने इसका विरोध किया तो मनचले अपशब्द कहने लगे। ऐतराज जताने पर पीटना शुरू कर दिया। इस पर दंपति भीतर घुस गए तो हमलावरों ने घर में घुसकर उन्हें पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें