फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी को बचाने में पलटी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव के समीप रविवार रात एक बाइक सवार बकरी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इलाहाबाद के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इलाहाबाद के राजरूपपुर मोहल्ले का संजीत (34) पुत्र जगदेव प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी रिश्तेदारी दानपुर में है। रविवार सुबह वह रिश्तेदार के घर गया था। रात को लौटते वक्त म्योहर गांव के समीप अचानक सामने एक बकरी आ गई। इसे बचाने के चक्कर में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे संजीत घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुबह उसकी सांस थम गई। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। करारी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें