फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार शाम कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर दबंगों ने एक वृद्ध की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके भतीजे और नाती को भी पीट दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर निवासी भइयालाल ने बताया कि पड़ोसी आए दिन उसके दरवाजे पर कूड़ा फेंक देता है। शनिवार शाम इसका विरोध करने पर वह अपशब्द कहने लगा। ऐतराज जताने साथियों संग मिलकर पिटाई कर दी।

भइयालाल को पिटता देख उसका भतीजा उमेश और नाती छोटू बीच-बचाव करने पहुंचे तो इनको भी पीटा गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से भइयालाल को गंभीर चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि तहरीर मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें