फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई ने भू-स्वामियों के लिए खोला खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई ने भू-स्वामियों के लिए खोला खजाना
विज्ञापन

केन से कोखराज तक के भू-स्वामियों के लिए 66 करोड़ मंजूर
पांच गांवों के 441 लोगों के लिए 20 करोड़ आवंटित
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा केन से कोखराज उपरहार तक 6 लेन सड़क बनवाई जा रही है। इसके अन्तर्गत 28 गांवों के लोगों की भूमि हाईवे किनारे पड़ रही है। इन्हें मुआवजा देने के लिए 66 करोड़ 72 लाख रुपया मंजूर हुआ है। इनमें से पांच गांवों के भू-स्वामियों के लिए 20 करोड़ की धनराशि का आवंटन शुरू हो गया है।
जिले की सीमा में केन गांव से लेकर कोखराज उपरहार तक बनी फोर लेन पर 6 लेन का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 6 लेन निर्माण का प्रस्ताव तैयार होेने के बाद एनएचएआई ने पड़ने वाले 28 गांवों के भू-स्वामियों की भूमि की सूची तैयार कराया है। सूची तैयार होने के बाद भू-स्वामियों की 6 लेन की जद में आ रही भूमि का मुआवजा देने के लिए 66 करोड़ 72 लाख रुपये मंजूर किया गया है। इस धनराशि से 28 गांवों के भू-स्वामियों को 6 लेन की जद में आ रही भूमि का मुआवजा दिया जाना प्रस्तावित है। इनमें से पांच गांवों के 441 भू-स्वामियों के लिए विभाग ने 20 करोड़ रुपये का आवंटन भी शुरू करा दिया है। मुआवजे की धनराशि भू-स्वामियों के सीधे खाते में भेजी जा रही है। मुआवजा मिलना शुरू होने से भू-स्वामियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


इन गांवों के भू-स्वामियों के लिए आवंटित हुई धनराशि
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने केन से कोखराज उपरहार गांव तक 28 ग्राम सभा के भू-स्वामियों की भूमि का चिहांकन चौड़ीकरण के लिए किया है। इनमें से पांच गांवों के भू-स्वामियों की सूची तैयार होने के बाद धनराशि का आवंटन भी शुरू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत लोंहदा के 17, बम्हरौली के 106, कल्यानपुर के 112, मलाक भायल के 178 व कोखराज उपरहार के 28 भू-स्वामी शामिल हैं। इन भू-स्वामियों को 20 करोड़ की धनराशि से उनकी भूमि का मुआवजा वितरण एनएचएआई ने शुरू करा दिया है।

23 गांवों के भू-स्वामियों की साफ नहीं हुई तस्वीर
केन से लेकर कोखराज तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग को 6 लेन बनाया जा रहा है। चौड़ीकरण के इस कार्यक्रम में 28 ग्रामसभाओं के लगभग दो हजार लोगों की भूमि जद में आ रही है। इनमें से पांच गांवों के भू-स्वामियों के लिए राजमार्ग प्राधिकरण ने 20 करोड़ रुपए की मंजूरी देते हुए वितरण शुरू करा दिया गया है। 23 गांवों के भू-स्वामियों के भूमि व का मुआवजा निर्धारित न होने से धनराशि का वितरण नहीं शुरू हो पा रहा है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
एनएच-2 सिक्स लेन सड़क बनवाई जा रही है। इसके तहत आने वाले 28 गांवों के लोगों की भूमि हाईवे किनारे पड़ रही है। इन्हें मुआवजा देने के लिए 66 करोड़ 72 लाख रुपया मंजूर हुआ है। पांच गांवों के भू-स्वामियों को मुआवजे की रकम का वितरण शुरू करा दिया गया है।
मनीष कुमार वर्मा, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें