फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के दस व सभासद के 21 दावेदारों ने छोड़ा मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
इकतीस ने छोड़ा मैदान, आज बंटेगा चुनाव निशान
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए 73 और सभासद की 70 सीटों के लिए 413 दावेदारों में जोर आजमाइश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन करने वाले 31 दावेदारों ने नाम वापसी के दौरान मैदान छोड़ दिया। अब अध्यक्ष पद के लिए 73 व सभासद के लिए 413 उम्मीदवार ही मैदान में बचे हैं। कल शुक्रवार को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब यह उम्मीदवार पूरी ताकत के साथ चुनावी समर में कूद पड़ेंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया छह नवंबर को संपन्न हो गई थी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद गुरुवार को नाम वापसी थी। इस दिन छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले दस तो सभासद के लिए 21 दावेदारों ने नामांकन वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए 73 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। इसी तरह सभासद की 70 सीट पर अब 413 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटन होने के बाद सभासद व अध्यक्ष पद के 486 उम्मीदवार चुनाव मैदान में पूरी ताकत के साथ प्रचार-प्रचार में उतरेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई लोगों की चुनावी गणित बनती और बिगड़ती दिखी। इसे लेकर कुछ उम्मीदवारों के चेहरे खिले तो कुछ के मुरझाए नजर आए।
विज्ञापन


कहां कितने उम्मीदवार
नगर पंचायत अध्यक्ष सदस्य
चायल 20 48
सरायअकिल 12 70
सिराथू 11 52
अझुवा 12 91
मंझनपुर 13 84
करारी 05 68
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें