फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

कॉलेज स्टॉफ के आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर लिंक करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में फर्जी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती नहीं हो सकेगी। इसके लिए परिषद ने कॉलेज स्टाफ के आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर लिंक करने की तैयारी कर रहा है। इस तरह के संकेत मिलने से फर्जीबाड़ा करने वाले शिक्षा माफियाओं में हड़कम्प है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल पर नकेल के लिए इस मर्तबा माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से रोजाना नए-नए फरमान जारी हो रहे हैं। ताजे निर्देश के तहत सभी राजकीय, मान्यता प्राप्त एवं वित्त विहीन विद्यालयों में तैनात कर्मचारियों के आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर तलब किए गए हैं। ताकि इन्हें लिंक किया जा सके। परिषद का फरमान मिलने के बाद डीआईओएस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सभी कॉलेज प्रधानाचार्यों से उनके स्टॉफ के आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर लेकर उन्हें ऑनलाइन किया जाएगा। दरअसल परीक्षा के दौरान अक्सर बाहरी लोगों को कक्ष निरीक्षक बनाकर नकल कराने की शिकायतें मिलती हैं। साक्ष्याें के अभाव में उन पर कार्रवाई करने में परेशानी होती है। नई व्यवस्था के बाद फर्जी कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति पर अंकुश लगना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हार्डकॉपी के साथ ही जमा करनी होगी सीडी
सभी शिक्षकों का अधार कार्ड संख्या और मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से सही अंकित करना जरूरी होगा। प्रधानाचार्यों को यह विवरण एमएस एक्सल पर साफ्ट कॉपी सीडी में तथा अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में हार्ड कॉपी डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी। इस प्रक्रिया से बोर्ड परीक्षा में तैनात होने वाले कक्ष निरीक्षकों की सूची सही तरह से मॉनीटरिंग हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें