फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ठगी का शिकार हुए 17 लोगों के बैंक खाते में लौटे 6.62 लाख

Tue, 27 May 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर ठगी का शिकार हुए 17 लोगों के बैंक खाते में सोमवार को पुलिस ने 6.62 लाख रुपये वापस करा दिए। पुलिस की मदद से डूबी रकम वापस पाकर पीड़ित गदगद हो गए। सभी ने एसपी कार्यालय पहुंच पुलिस कर्मियों का आभार जताया।
विज्ञापन

सीओ सिटी शिवांक सिंह ने बताया कि अथसराय निवासी महेश प्रसाद शर्मा, रायबरेली के हसनपुर निवासी राजेंद्र कुमार, मंझनपुर के शिवपुर निवासी अखिलेश कुमार, संदीपन घाट के सैंता निवासी रामबाबू की गाढ़ी कमाई साइबर ठगों ने उड़ा दी थी। इसी तरह सैनी के नूरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार, मंझनपुर कस्बा निवासी शिवम गुप्ता, साहिल चौरसिया, कड़ा धाम के फरीदगंज निवासी राजू, मंझनपुर के बारा तफारीक निवासी शुभम सोनी भी साइबर ठगों का शिकार बने।
पश्चिमशरीरा के फैजीपुर निवासी वीरेंद्र कुमार, निमतापुर निवासी संजीव कुमार, पश्चिमशरीरा कस्बा निवासी सोमेश्वर पांडेय, सरायअकिल के बसुहार की प्रियंका मिश्रा, कोखराज के मोहम्मदपुर असवां निवासी समर उपाध्याय की बड़ी रकम झांसा देकर साइबर ठगों ने उड़ा दी थी। इसी क्रम में मंझनपुर निवासी अंकित कुमार व दारानगर निवासी हर्षित केसरवानी के खाते से विभिन्न तिथियों में साइबर बदमाशों ने धोखाधड़ी कर मेहनत की कमाई पार कर दी थी। पुलिस के मुताबिक इन सभी के खातों से छह लाख 62 हजार 610 रुपये साइबर बदमाशों ने निकाल लिए थे।
विज्ञापन

इसकी शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फौरन ठगों के बैंक खातों को होल्ड कराया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ठनी की रकम पीड़ितों के खाते में वापस करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें