फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ताला तोड़कर नकदी-जेवर सहित 65 हजार की चोरी

Thu, 31 Oct 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रामपुर रक्सवारा गांव नकदी-गहना समेत 65 हजार रुपये कीमती गृहस्थी पार कर दी। गांव के रामचंद्र पासी ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार रात भी खाना खाने के बाद घर के बाहर ताला बंद कर 50 मीटर दूर बने मड़ही में परिवार के साथ सो गया।
विज्ञापन

रात करीब दो बजे उसे खटपट की आवाज सुनाई दी। इस पर वह घर के पास गया तो दरवाजा का ताला टूटा दिखाई दिया। उसे घर के पास उसे पड़ोसी दो-तीन युवक भागते दिखे। रामचंद्र घर के अंदर गया तो संदूक का ताला टूटा था।
संदूक में रखा पांच हजार नकदी के साथ ही 60 हजार रुपये कीमती जेवर गायब थे। बुधवार सुबह पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


-
ताला काट कर स्कूल से 25 हजार का सामान उठा ले गए चोर

कोखराज कोतवाली परसरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार रात चोरी हो गई। बुधवार को जब स्कूल के बच्चे सुबह स्कूल पहुंचे तो देखा कि विद्यालय का ताला टूटा है। सूचना के बाद प्रधानाध्यापक रवींद्र नारायण मिश्र ने विभागीय अधिकारियों के साथ ही थाना पुलिस को दी। चोर अनाज, पंखे, बर्तन, अभिलेख आदि उठा ले गए। पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई की बात कही है।


-
दुश्मनों ने काटे एक बीघा में मिर्च के पौधे

सरायअकिल के यूसुफपुर मजरा पुरखास गांव में मंगलवार रात अराजकतत्वों ने किसान की एक बीघा हरी मिर्च के पौधे काट डाले। यूसुफपुर गांव निवासी किसान शिवनारायण ने बताया कि उसने एक बीघा हरी मिर्च की फसल तैयार की थी। सुबह खेतों में उजड़ी फसल और नष्ट पौधों को देखने के बाद उनके होश उड़ गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें