फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: इंस्पायर अवार्ड में जिले के 64 विद्यार्थियों का चयन

Sun, 18 May 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिले के 64 बाल वैज्ञानिकों के आइडिया का चयन हुआ है। चयनित बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए दस-दस हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजे गए हैं। अब यह विद्यार्थी विज्ञान मॉडल बनाएंगे।
विज्ञापन

कक्षा छह से दसवीं तक के विद्यार्थियों को नवाचार के प्रति प्रेरित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए आइडिया प्रस्तुत करने होते हैं। चयनित विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि उनके बैंक खाते में दी जाती है।
इन मॉडलों को मंडल से प्रदेश स्तर तक प्रदर्शित करने का मौका दिया जाता है। पिछले साल अक्तूबर में कक्षा 6 से 10 के छात्र-छात्राओं ने स्वनिर्मित विज्ञान प्रोजेक्ट इंस्पायर अवार्ड मानक की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था। इसका परिणाम अब जारी हुआ है। इसमें जिले के 64 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों की टीम और छात्र-छात्राओं की मेहनत को दिया। उन्होंने सभी चयनित छात्रों, मार्गदर्शक शिक्षकों और बच्चों के परिवारों को बधाई दी है। कहा कि यह उपलब्धि जिले में विज्ञान के प्रति बच्चों में बढ़ती रुचि को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें