फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रोजगार मेले में 623 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Tue, 23 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
रोजगार मेले का शुभारंभ करती जिपं अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सीडीओ वि
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन व आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनका चयन किया।
विज्ञापन

आईटीआई सिराथू परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 1189 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनसें से लावा मोबाईल ने 14, सनडेन विकास प्रा.लि. ने 11, शिवशक्ति बायोटक ने 32, फेम इंडिया ने 15, श्रीराम पिस्टन ने छह, गौतम सोलर ने 36, ग्लेबल आटोटेक ने सात, वर्धमान टेक्सटाइल्स ने 53, फ्ल्पिकार्ट ने 80, टाटा एनर्जी ने 23, टाटा मोटर्स ने 40, यजाकी इंडिया ने 62, एमआरएफ टायर्स ने 38, टीवीएस मैन्युफैक्चरिंग ने चार, जीएमआर विजन ने 37, ब्लिंकंट ने 22, जीडीएक्स सिक्योरिटी ने 38, कृष्णा मारूति ने 74, एसएसआईएस सिक्योरिटी ने 15 व हैवेल्स ने 11 अभ्यार्थियों का चयन किया।
इस प्रकार रोजगार मेले में 623 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिराथू जितेंद्र कुमार सोनकर, सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी समेत अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

32 ने किया प्रतिभाग चार को मिली नौकरी
मंझनपुर। डीपो परिसर में बस चालक के लिए आयोजित रोजगार मेले में मात्र दो युवाओं ने प्रतिभाग किया। डीपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि प्रतिभाग करने वाले राहुल यादव व ताराचंद्र का चयन कर लिया गया है। इनको प्रशिक्षण के लिए कानपुर भेजा जाएगा। एक माह के प्रशिक्षण के बाद इनको तैनाती मिलेगी। बताया कि भी आठ चालक की जरूरत है। इसी प्रकार ड्रोन पायलट और सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती के लिए 30 युवाओं ने साक्षात्कार दिया जिसमें से दो का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें