फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से भरे हौज में गिरने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट। पानी से भरे हौज (हौदा) में डूबने से करीब एक वर्ष एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के महेवा उपरहार गांव निवासी बुधई मजदूरी करता है। बुधई के तीन बच्चे थे। इनमें सबसे छोटी बेटी काजल (एक वर्ष) थी। बुधई ने बताया कि बुधवार को वह मजदूरी करने गया था। घर में पत्नी डेरा देवी बच्ची के साथ थी। दोपहर करीब ढाई बजे डेरा बच्ची को घर के अंदर छोड़कर पास में लगे हैंडपंप पर नहाने चली गई। इस दौरान बच्ची खेलते-खेलते घर के बाहर रखे पानी से भरे हौज में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। वापस लौट कर डेरा ने देखा तो हौज में बच्ची की सांस थम चुकी थी। बेटी का शव देख वह दहाड़ मारकर रोने लगी। हादसे की जानकारी पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर आ गए। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें