फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी बस में ट्राला ने मारी टक्कर, ड्राइवर समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा (ब्यूरो)। कस्बे के भोला चौराहे के समीप रविवार सुबह हाईवे पर खड़ी बस में तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मार दिया। हादसे में बस चालक, परिचालक समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अजुहा कस्बे के किराना गली निवासी राकेश कुमार (35) की पत्नी गौरी देवी रविवार को प्रयागराज से लीडर रोड डिपो की बस पर सवार होकर घर वापस आ रही थी। राकेश उसे बस से रिसीव करने पहुंचा था। आरोप है कि चालक गुलाम सरवर निवासी बेली गांव, प्रयागराज ने लापरवाही पूर्वक बस को अजुहा कस्बे में भोला चौराहे के पास बीच हाईवे पर रोक दिया। राकेश पत्नी के साथ रहे समान को उतार रहा था। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राला ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे राकेश का पैर टूट गया। जबकि बस ड्राइवर गुलाम सरवर और परिचालक कुलदीप निवासी राजरूपुर, प्रयागराज को मामूली चोटे आई। गंभीर रूप से घायन राकेश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें