मंझनपुर(ब्यूरो)। एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को डायट मैदान धरना-प्रदर्शन किया गया। पदोन्नति में आरक्षण व पेंशन बहाली समेत 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। संगठन के जिलाध्यक्ष दशरथलाल की अगुवाई में जुटे एससी/एसटी शिक्षकों ने कहा कि 50 वर्ष में सेवानिवृत्ति करना शिक्षकों के साथ अन्याय है। विद्यार्थियों को ड्रेस, जूता-मोजा, स्कूल बैग व पाठ्य पुस्तकें शिक्षण सत्र के प्रारंभ में उपलब्ध कराने के साथ ही इसकी धनराशि बढ़ाने की मांग की गई।
शिक्षकों को बीएलओ व मिड-डे- मील की जिम्मेदारी से मुक्त करने की मांग की गई। ताकि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने का अपना मूल कार्य कर सकें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद्र भारतीय, रामनरेश, रामप्रकाश, धर्मराज, आलोक भारतीय, पुष्पा देवी, ममता देवी, राकेश कुमार, आजाद बाबू, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार निर्मल, शिवभान, राजेश कुमार, रामलखन कनौजिया समेत तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।