फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरामुफ्ती और करारी इंस्पेक्टर पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने में नाकाम पूरामुफ्ती और करारी इंस्पेक्टर पर शनिवार को गाज गिर गई। दोनों से कोतवाली का प्रभार छीन लिया गया है। इनके अलावा चार अन्य इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।
विज्ञापन


करारी व पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्रों में अपराध का ग्रॉफ थम नहीं रहा था। तमाम घटनाओं में केस नहीं दर्ज किया जा रहा था। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र से करारी का चार्ज छीनते हुए उन्हें डीसीआरबी का प्रभारी बना दिया। पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया को पीआरओ नियुक्त कर दिया। चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह को पूरामुफ्ती और डीसीआरबी से अर्जुन सिंह को करारी का कोतवाल बनाया गया है।

पूरामुफ्ती कोतवाली के सहायक इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय को चरवा कोतवाली की कमान सौंपी गई है। वहीं, करारी के सहायक कोतवाल अनिल कुमार को पूरामुफ्ती भेजा गया है। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मनमानी करने वाले अधीनस्थों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें