फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में हाड़कंपाऊ ठंड बनी कातिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड से रिटायर्ड शिक्षक समेत चार की मौत
विज्ञापन

अब तक दो दर्जन से अधिक लोग हो चुके हैं कातिल ठंड के शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो-26
अजुहा/कल्यानपुर (कौशाम्बी)। दोआबा में हाडकंपाऊ ठंड जानलेवा बनी है। पछुआ हवा के साथ कोहरे की घनी चादर के कारण शीत लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को ठंड की जद में आने से रिटायर्ड शिक्षक समेत चार लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
पखवारे भर पछुआ हवा के साथ कोहरे की धुंध छाई हुई है। लोग सूर्यदेव के दर्शन के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। एकाएक पारा में गिरावट आने से शीत लहर के साथ गलन भरी ठंड से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर कस्बों के साथ गांवों में भी सन्नाटा छाया है। लोग दिन-रात बिस्तर में दुबक ने को मजबूर हैं। गलन भरी ठंड कातिल बनी है। सिराथू तहसील के गांधी नगर अजुहा निवासी सत्यनारायण (60) रिटायर्ड शिक्षक थे। शुक्रवार सुबह अलाव तापते हुए वह अचानक कांप उठे। घरेलू उपचार के बाद घर वाले जब तक उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाते सांसें थम चुकी थी। इसी कस्बे के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी होरीलाल (55) भी शुक्रवार को ठंड की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले जाते कि इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। इसी तरह कोखराज थाना क्षेत्र के गरीब का पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह ठंड की चपेट में आने से सोनेलाल (40) पुत्र रामदुलारे और सिपाही लाल (55) पुत्र भुलई की ठंड लगने से मौत हो गई। बताते चलें कि कौशाम्बी में एक पखवारे के भीतर ठंड की चपेट में आने से करीब दो दर्जन से अधिक लोग काल के गाल में समा चुके हैं। दोपहर बाद परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




छत से गिरे युवक की अस्पताल में मौत
अजुहा (ब्यूरो)। अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी उमेश अग्रहरि (35) 31 दिसंबर को छत से गिरकर घायल हो गए थे। घर वालों ने इलाज के लिए उन्हें एसआरएन में भर्ती कराया था। चार दिन तक चले इलाज के दौरान वृहस्पतिवार रात उमेश की मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन






अलाव की चिंगारी से गृहस्थी राख
फोटो नं-24,
अजुहा (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के अजुहा वार्ड नंबर 12 नयानगर मोहल्ला निवासी छेद्दू पुत्र बिट्टन की भैंस ने शुक्रवार सुबह बच्चे को जन्म दिया था। उसको ठंड से बचाने के लिए छेद्दू ने छप्पर के नीचे अलाव जला रखा था। बताया जा रहा है कि अलाव की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। मवेशियों को आग से बचाने के लिए भुक्तभोगी शोर मचाते हुए बाहर भागा। शोर शराबा सुन गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। मगर जब तक लोग आग पर काबू पाते घर में रखी आधी से ज्यादा गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। आगजनी से किसान का करीब 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें