फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ा धाम : श्रद्धालुओं ने की रुपये की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा (कौशाम्बी)। कड़ा धाम के अषाढ़ मेले में श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ करने के साथ ही रुपये की जमकर बारिश की। इससे पुरोहितों के साथ ही स्थानीय दुकानदार निहाल हो गए। भीषण गर्मी के बावजूद आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और भारी भीड़ मेले में आई। साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान पुरोहित लगा रहे हैं। दुकानदारों का मानना है कि लगभग चार करोड़ रुपये के आसपास का कारोबार पांच दिवसीय मेले में हुआ है। इस मेले का सोमवार रात करीब नौ बजे मां शीतला देवी के श्रृंगार पूजा के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन


इक्यावनी शक्ति पीठ कड़ा धाम का अषाढ़ मेला 14 जून से शुरू हुआ था। 19 जून की रात इस मेले का समापन हो गया। इस मेले में प्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों से भी लोग दर्शन पूजन के लिए आते हैं। मेलेे के पहले ही दिन से यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आई थी।

गंगा स्नान के बाद लोग शीतला माता का दर्शन करते हैं। मनौती मानने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रहती है। जिनकी मनौती पूरी हो जाती है, वह मुख्य द्वार से लगभग एक किमी तक लेटकर परिक्रमा करते हैं। इस पौराणिक स्थल की महत्ता दूर-दूर तक फैली है। अबकी श्रद्धालुओं ने यहां के लोगों को मालामाल कर दिया। पुरोहितों का मानना है कि लगभग साढ़े तीन लाख लोगों ने पूजा पाठ किया। इस आंकड़े के हिसाब से कारोबारी मानते हैं यहां लगभग चार करोड़ रुपये का कारोबार छोटे-बड़े सभी दुकानदारों ने मिलकर किया है। यहां के कारोबारी इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बृजेश पंडा, शारदा प्रसाद, झंडा पंडा, चंदनलाल गुप्ता आदि का कहना है कि मेला अबकी बढ़िया था। प्रशासन ने सुविधा न देकर श्रद्धालुओं कोे जरूर परेशान किया। इसके बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ा धाम : श्रद्धालुओं ने की रुपये की बारिश
साढ़े तीन लाख श्रद्धालु आए, चार करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान
माला-फूल से लेकर पूजा सामग्री के अलावा मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर की खरीदारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें