नेवादा बीआरसी में दिव्यांग बच्चे की जांच करते चिकित्सक। स्रोत- विभाग
- फोटो : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात के समय वाहन चलाकर सुरक्षा मानकों की जांच करती तकनीकी टीम।
बीआरसी नेवादा में बृहस्पतिवार को असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। बीईओ बृजेश सिंह व डीसी समेकित शिक्षा अवधेश कुमार पांडेय ने कहा, इसके माध्यम से उनको सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मेडिकल असेसमेंट कैंप चिकित्सक डॉ. कुलदीप मिश्रा, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. पंकज कोटार्य, डॉ. ज्ञानेंद्र धर, डॉ संकल्प शुक्ला और डाॅ. नियाजुद्दीन ने बच्चों की दिव्यांगता का परीक्षण किया। साथ ही उनको प्रमाणपत्र दिया। कैंप में पांच मूक बधिर, आठ दृष्टिबाधित, 25 मानसिक मंदित और 22 अस्थि दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। कैंप में 60 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें 38 बच्चों को प्रमाणपत्र मिला। इस मौके पर स्पेशल एजुकेटर रवि कुमार सिंह, इरशाद हुसैन, वशिष्ठ नारायण शुक्ल, मोहम्मद अफसर, राम बहादुर कुशवाहा, शारदा कुमार सिंह, राजीव कुमार तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह और फिजियोथेरेपिस्ट पंकज साहू मौजूद रहे।