फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 महीने से फरार चल रहा गैंगस्टर रामू गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। छह महीने फरार चल रहा पिपरी के सिंहपुर गांव का गैंगस्टर रामू रविवार को गिरफ्तार हो गया। महेवाघाट पुलिस ने सरसवां गांव के समीप से उसे गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के ऊपर एसपी ने 1500 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव का रहने वाला रामू मिस्त्री पुत्र मथुरा प्रसाद शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ 27 दिसम्बर को मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। तभी से वह पुलिस की पकड़ से दूर बना था। मंझनपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी भी की लेकिन सफलता नहीं मिली। दो महीने पहले एसपी आरके पांडेय ने गैंगस्टर के इस आरोपी की गिरफ्तारी पर 1500 रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। महेवाघाट एसओ अर्जुन सिंह को मुखबिर से उसके सरसवां गांव के समीप मौजूद होने की खबर लगी। एसओ ने बताया कि रविवार की सुबह उन्होंने सरसवां गांव में छापेमारी करके उसे धर दबोचा। वह सरसवां गांव के समीप सड़क पर किसी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें