फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट , छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी कोतवाली के बनी गांव में बुधवार दोपहर आबादी की जमीन पर पिलर गाड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। मारपीट की घटना में छह लोग जख्मी हुए हैं। शोरगुल पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत पर पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव में बुधवार दोपहर प्रमोद कुमार घर के सामने खाली जमीन पर पिलर गाड़ रहा था। जिसका इंद्र नारायण ने विरोध किया तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष से तमाम लोग लाठी-डंडा लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में एक पक्ष से प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, धनराज व दूसरे पक्ष से इंद्रनारायण व उसका बेटा दीपक और उसकी भाभी उमा देवी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी कनैली मे भर्ती कराया है।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रमोद ,अनिल,और धनराज की हालत नाजुक देख इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने इन्द्र नारायण की तहरीर पर प्रमोद, अनिल कुमार, धनराज व विष्णु के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष ने अस्पताल में होने के कारण अभी तहरीर नहीं दिया। थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज का कहना है दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें