फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नए साल में 59 विवाह मुहूर्त, पांच फरवरी से बजेगी शहनाई

Sat, 31 Jan 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में वैवाहिक व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए कुल 59 शुभ मुहूर्त रहेंगे। पांच फरवरी से शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेगी। फरवरी माह विवाह के लिहाज से सबसे खास रहेगा, क्योंकि इस महीने सर्वाधिक 12 दिन शादी के लिए शुभ हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री के अनुसार जनवरी माह में विवाह का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। पांच फरवरी से विवाह समारोहों की शुरुआत होगी। मार्च, अप्रैल, मई और जून में आठ-आठ दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे, जबकि जुलाई में केवल चार दिन ही विवाह के लिए अनुकूल हैं।
11 जुलाई के बाद गुरु वार्धक्य और मासांत दोष के कारण विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। लगभग तीन माह दस दिन के अंतराल के बाद 21 नवंबर से फिर शादियों का दौर शुरू होगा। नवंबर में चार और दिसंबर में सात शुभ मुहूर्त रहेंगे। कुल मिलाकर फरवरी से दिसंबर के बीच 59 शुभ विवाह मुहूर्त बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्ष 2026 में शादियों की तिथियां :
माह तिथियां : कुल तिथियां

फरवरी: 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 : 12

मार्च: 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11,12 : : 08

अप्रैल 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 : 08

मई 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14 : 08

जून 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 : 08

जुलाई 1, 6, 7, 11 : 04

नवंबर 21, 24, 25, 26 : 04

दिसंबर 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12 : 07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें