फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय के दो शिक्षकों समेत 57 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
57 peoples tested covid positive in kaushambi including two navoday teachers - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। पड़ोसी जनपद प्रयागराज की तरह कोरोना वायरस ने दोआबा में भी तेजी से फैल रहा है। शनिवार को संक्रमण ने जिले में अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण की जद में आने से 57 लोग बीमार हुए हैं। इसी के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 169 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज में पिछले एक हफ्ते से जिस तेजी के साथ कोरोना वायरस का फैलाव हुआ है। उसका असर अब दोआबा में भी पड़ने लगा है। चिकित्सा, शिक्षा, अर्थ-व्यापार के सिलसिले में दोआबा से रोजाना हजारों की संख्या में लोग प्रयागराज आवागमन करते हैं। इसकी वजह से जिले में भी संक्रमितों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का भी दायरा बढ़ा दिया है। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ ही सभी सीएचसी और पीएचसी में शिविर लगाकर 1627 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इस बीच बीते 24 घंटे के दौरान जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 57 लोग पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमितों में जवाहर नवोदय विद्यालय के दो शिक्षक भी शामिल हैं। इस बीच तीन मरीज ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 169 पहुंच गई है।
40 की बजाय 28 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण, 2661 ने लगवाई वैक्सीन
मंझनपुर। संक्रमण रफ्तार बढ़ने के साथ ही कोरोना वैक्सीन की किल्लत शुरू हो गई है। शनिवार को जिलेभर के 40 केंद्रों पर सत्र आयोजित कर 7000 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराग लगाई जानी थी। लेकिन जिले के स्टोर में सिर्फ 3500 डोज ही वैक्सीन मौजूद थी। नतीजतन 40 की बजाय 28 केंद्रों पर सत्र लगाया गया। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि शाम पांच बजे तक 2661 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें