फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

561 प्रभावित किसानों को दिए गए राहत चेक

Mon, 18 May 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। मौसम की मार से प्रभावित किसानों को राहत चेक दिए जाने का सिलसिला जिले में जारी है। रविवार को सिराथू के पांच गांवों में कैंप लगाकर एसडीएम ने 561 आपदा प्रभावित किसानों को राहत चेक दिया। हालांकि कैंप से कई किसानों को मायूस भी लौटना पड़ा। इसे लेकर उनमें नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन


मौसम की मार से किसानों को तगड़ा झटका लगा है। बेमौसम हुई बरसात और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए शासन की ओर से मदद के रूप में राहत चेक भेजे गए हैं। जिले के प्रशासनिक अधिकारी लगातार गांवों में कैंप लगाकर चेकों का वितरण कर रहे हैं। रविवार को सिराथू तहसील क्षेत्र के केसवापुर गांव में कैंप लगाकर 106 किसानों को 26674 रुपये, मतीपुर गांव में 200 किसानों को 1040768 रुपये, गौसेलमपुर गांव में 145 किसानों को 304877 रुपये, बलसेहिया गांव में 54 किसानों को 132528 रुपये और काछदरिया गांव में 56 आपदा प्रभावित किसानों को 113046 रुपये के राहत चेक एसडीएम जवाहरलाल श्रीवास्तव ने दिए।

 बतादें कि सभी गांवों के कैंप में कई किसान राहत चेक मिलने की उम्मीद लेकर पहुंच गए थे। अंत तक उनका नाम नहीं पुकारा गया तो वह मायूस होकर घर लौट गए। किसानों का कहना है कि शासन-प्रशासन मुआवजा बांटने के नाम पर अन्नदाताओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें