कोखराज स्थित संत निरंकारी आश्रम में रक्तदान करते सेवादार के साथ खड़ी मेडिकल कॉलेज की टीम। स्
कोखराज स्थित संत निरंकारी आश्रम में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 56 लोगों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 40 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रविरंजन सिंह ने बताया कि नियमित रूप से रक्तदान करने से न केवल जीवनदायिनी रक्त की उपलब्धता बढ़ती है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य में भी लाभ मिलता है। इस मौके पर डॉ. नंदनी राघव, डॉ. अनामिका, अनिल यादव, राममिलन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहें।