फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगा रहे मास्क, 55 हुए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी दोआबा के लोग बेपरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को भी बिना मास्क लगाए 55 लोग घर से बाहर निकले। सभी ?को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में मुचलके पर छोड़ भी दिया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। पुलिस वाले प्रतिदिन गांवों-कस्बों में जाकर लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रहे हैं। बेपरवाही करने वालों पर कार्रवाई भी की जाती है। बड़ी बात है कि इन कोशिशों का कोई खास नतीजा नहीं निकल रहा है। बुधवार को मंझनपुर कोतवाली में तीन, करारी में दो, कोखराज में छह, सैनी में दो, पइंसा में एक और कड़ा धाम कोतवाली में मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। इन्हीं मामलों से संबंधित 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरी ओर एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जिले भर की पुलिस ने कुल 50 बैरियरों/नाकों पर चेकिंग की। इस दौरान 281 दो-पहिया/चार पहिया वाहनों को चेक किया गया। जिनमें 110 का चालान किया गया। दो वाहन सीज किए गए। 22 सौ रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें