फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में पहली बार वोट डालेंगेे जिले के 12761 युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोस में पहली बार वोट डालेंगेे 12761 युवा
विज्ञापन

18 साल की आयु पूरी करने पर एक जनवरी को बने वोटर
आईडी जनरेट होने के बाद अपनी सरकार चुनने को हैं बेताब
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। आगामी लोकसभा(लोस) चुनाव में इस बार युवा मतदाताओं में इजाफा हुआ है। करीब 12 हजार युवाओं मतदाताओं की आईडी बनाई गई है। पहचानपत्र बनने के बाद नए मतदाता अपनी सरकार चुनने के लिए बेताब हैं।
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता हो इसके लिए आयोग गंभीर है। निर्वाचन आयोग ने निर्देश दे रखा है कि एक भी मतदाता मतदान से वंचित न होने पाए। इसके लिए समय-समय पर पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। एक जनवरी 2019 तक चले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 18 साल की आयु पूरी करने वाले करीब 12761 मतदाताओं के पहचान पत्र बनाए गए हैं। इन युवाओं का मतदाता पहचान पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसे बीएलओ के माध्यम से उन तक पहुंचाया जा रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण के दौरान 18 साल की आयु पूरी कर चुके 12761 युवाओं के पहचान पत्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
निर्णायक साबित होगा युवाओं का वोट
एक जनवरी को मतदाता बने युवाओं का वोट लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। नए मतदाताओं ने यदि जाति व पार्टीगत नीतियों से हटकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए एक विचारधारा से किसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया तो उसके सिर युवा सरकार का ताज भी बंध सकता है।
युवा मतदाताओं के विधानसभावार आंकड़े
विधानसभा का नाम मतदाताओं की संख्या
सिराथू 3992
मंझनपुर 4504
चायल 4265
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें