फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा: गंगा घाटों पर उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा: गंगा घाटों पर उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़
विज्ञापन

कड़ा में गंगा स्नान के बाद भक्तों ने मां की दरबार में टेका माथा
स्नान व दीपदान कर मां लक्ष्मी का पूजन-अर्चन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/ कड़ा/ करारी। कार्तिक मास की पूणिमा के मौके पर शुक्रवार को गंगा के विभिन्न घाटों पर भक्तों ने हजारों की संख्या में स्नान किया। इसके बाद मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नदियों में दीपदान किया। कड़ा में भक्तों ने हजारों की संख्या में गंगा स्नान करने के बाद मां शीतला की दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन

कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। पुराणों के अनुसार यह दिन भगवान श्री हरि विष्णु को बेहद प्रिय है। इस दिन गंगा स्नान व दीपदान करने से मां लक्ष्मी भक्तों पर प्रसन्न हो धन की वर्षा करतीं हैं। हाथ में कुश लेकर गंगा स्नान करने वाले व्यक्ति के सात जन्मो के पापों का नाश हो जाता है। गंगा या तुलसी के समीप दीप जलाने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा चर्मरोग, कर्ज से मुक्ति मिलने के साथ-साथ वैवाहिक संबंधों में आने वाली परेशानियां भी दूर होती हैं। शुक्रवार को पर्व के महत्व को समझते हुए जिले के पल्हाना, फतेहपुर, संदीपन, कुबरी, हनुमान, बाजार गंगा घाटों पर हजारों की संख्या में लोगों ने स्नान कर दीपदान किया। इसके बाद दीपदान किया। घरों में भी लोगों ने तुलसी के पौधे का विधिविधान से पूजन कर दीप जलाया। शीतलाधाम कड़ा में गंगा स्नान करने के लिए प्रतापगढ़, अमेठी, उन्नाव, रायबरेली समेत दर्जनभर जिलों से हजारों की संख्या में भक्त आए। भोर में स्नान करने के बाद मां शीतला दरबार में माथा टेका। यहां पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र व वाईपी सिंह को सौंप रखी थी। कड़ा में स्नान पर्व व मेला सकुशल संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

फोटो नं-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें