फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमहा गांव में तालाब में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज (ब्यूरो)। क्षेत्र के अमहा गांव की एक बालिका शुक्रवार सुबह खेलते वक्त तालाब में डूब गई। करीब घंटे भर शव बाहर निकाला जा सका। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


अमहा (रोही) गांव निवासी संजय पटेल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी नौ वर्षीय बेटी नंदिनी कक्षा तीन की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह नंदिनी घर के पास स्थित तालाब किनारे खेल रही थी। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गई। हादसा देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे बाद नंदिनी का शव बाहर निकाला। भरवारी चौकी पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें