फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। स्थानीय कस्बे की एक महिला व उसके पति को सोमवार शाम परिजनों ने पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को घर से निकाल दिया गया। चायल निवासी राजेंद्र प्रसाद मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसकी पत्नी पूजा देवी ने बताया कि सांस की मौत के बाद ससुर ने दूसरी शादी कर ली थी। इससे एक बेटा पैदा हुआ है। पीड़िता के मुताबिक जायदाद हथियाने के लिए ससुर और सौतेला देवर उसे व उसके पति को प्रताड़ित करते हैं। आए दिन पिटाई कर घर से निकल जाने को कहते हैं। बताया कि सोमवार को भी पिटाई की। इसके बाद दंपति को घर से निकाल दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें