चायल (ब्यूरो)। चरवा क्षेत्र की एक 16 वर्षीय एक लड़की ने बताया कि सोमवार शाम वह खेत गई थी। लौटते वक्त रास्ते में सुनसान स्थान पर पड़ोसी युवक ने उसको दबोच लिया और दुराचार का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंचकर आपतीबी परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।