फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्टों के आकर्षक का केन्द्र बनेगी अलवारा झील

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। दोआबा की ऐतिहासिक अलवारा झील का 27 करोड़ रुपये से सुंदरीकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। धन मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। बोटिंग का भी इंतजाम होगा।
विज्ञापन


जिले में यमुना किनारे स्थित राजा उदयन का किला, पभोषा पहाड़, सिद्धपीठ मां शीतलाधाम, राजा जयचंद्र का किला, संत मलूकदास आश्रम व ख्वाजा कड़क शाह की मजार आदि स्थल हैं। इन्हीं में एक महेवाघाट क्षेत्र की अलवारा झील भी है। उपेक्षा के चलते यह तालाब का रूप ले चुकी है। झीेल का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। स्थानीय लोग ही इसके बारे में जानते हैं। पर्यटकों को इसकी जानकारी ही नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद प्रशासन झील के सुंदरीकरण को लेकर गंभीर हो गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सुंदरीकरण के लिए 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही धन अवमुक्त हो जाएगा।

बताया कि झील को और गहरा कराया जाएगा। पानी की कमी न हो, इसके लिए झील को किशनपुर नहर से जोड़ा जाएगा। चारों तरफ घूमने के लिए कटस्टोन की पटरी बनवाई जाएगी। बोटिंग का भी इंतजाम होगा। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस चेक पोस्ट, पार्क, झूला, लाइटिंग आदि की व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। गर्मी में आने वाले विदेशी परिंदों को शिकारियों से बचाने के लिए वन और पुलिस की संयुक्त टीम तैयार की जाएगी। झील की जल्द ही पैमाइश कराई जाएगी। किसी ने कब्जा किया होगा तो उसे हटवाया जाएगा। विकास में किसी की भूमिधरी जमीन बाधा बनी तो उसका अधिग्रहण किया जाएगा। भू-स्वामी को अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा दिया जाएगा। डीएम के मुताबिक विकास में 27 करोड़ रुपये कम पड़े तो शासन को और धन की डिमांड भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें