फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर पाबंदी को शिकायत के इंतजार में एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन पर शिकायत के बाद ही होगी कार्रवाई
विज्ञापन

आधा दर्जन स्थलों पर जीएस लैंड में हो रहा अवैध खनन
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा।
सिराथू तहसील के आधा दर्जन स्थलों पर जीएस लैंड में अवैध खनन को रोकने के लिए एसडीएम सिराथू को शिकायत आने का इंतजार है। जब तक इलाकाई व्यक्ति द्वारा शिकायत नहीं होती वह अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाएंगे। इसे लेकर इलाकाई लोग हैरत में हैं।
सिराथू तहसील की ऐतिहासिक नगरी कड़ा समेत दारानगर, कमालपुर, गड़रियापुर, सादीपुर, इस्माइलपुर आदि गांवों की जीएस लैंड पर मिट्टी का अवैध खनन पखवारे भर से चल रहा है। सूरज ढलते ही कारोबारी जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर मिट्टी खनन के लिए निर्धारित स्थलों पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद पूरी रात मिट्टी का अवैध खनन व ईंट भट्ठों के लिए परिवहन होता है। ऐसा नहीं है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन के जिम्मेदारों को इसकी जानकारी नहीं है। पर, वह भी कुछ ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। पखवारे भर से इलाके में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर छापेमारी तक नहीं की जा रही है। मामले में एसडीएम सिराथू शिव नारायण सिंह से पूछा गया तो उनका कहना था कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जब शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अफसरों के बोल से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह मिट्टी के अवैध खनन को लेकर कितने संजीदा हैं।
विज्ञापन



कंबल पाते ही खिल उठे गरीबों के चेहरे
न्याय पंचायत के निराश्रितों को बीडीओ ने बांटे कंबल
कनैली (ब्यूरो)। कौशांबी ब्लॉक के न्याय पंचायत मकदूमपुर ढोकसहा में शिविर लगाकर निराश्रितों व असहायों को कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह ने किया। कड़ाके की ठंड में नया कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल उठे।
दोआबा में पांच दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहरी चलने से जनमानस ठिठुर रहा है। इसे देखते हुए बुधवार को ग्राम प्रधान मकदूमपुर ठोकसहा पवन कुमार ने गांव में कंबल वितरण शिविर का आयोजन कराया। शिविर में न्याय पंचायत के बैगवां, बारा, कायपुर सहित ग्रामसभाओं के चिन्हित डेढ़ सौ निराश्रितों को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान उरई हरीनारायण द्विवेदी, बैगवा प्रधान आदित्यनाथ सरोज, कायमपुर प्रधान प्रीती पांडेय, बारा प्रधान प्रतिनिधि रामखेलावन यादव, एडीओ एसटी राजेश कुमार यादव, जेई अरुण कुमार, ग्राम विकास अधिकारी एसपी पांडेय, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



पत्नी से परेशान ससुरालियों ने एसपी से लगाई गुहार
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी थाने के गुलाम नूर का पूरा निवासी करम चंद्र विश्वकर्मा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। आरोपी लगाया कि दो साल पहले ससुरालियों ने झांसा देकर उसकी शादी एक मनोरोगी युवती से करा दी। इलाज कराने के बाद भी उसका मानसिक संतुलन नहीं सुधर रहा है। इसकी आड़ में ससुराली आए दिन उसे व उसके पिता को परेशान कर रहे हैं। पीड़ित पति की शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें