फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर थोक में एक हफ्ते से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। विद्युत उपकेंद्र पुरखास के स्थानीय गांव उत्तर थोक में ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब सप्ताह भर से बिजली गुल है। इससे लोगों को ढिबरी और लालटेन की रोशनी में घरेलू कामकाज करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को समस्या से अवगत कराया। एसडीएम ने एसडीओ को ट्रांसफार्मर बदलवाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



उत्तर थोक में रहने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के लिए सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बताया जाता है कि उपभोक्ताओं ने समस्या से अवगत कराते हुए जेई वीके तिवारी से ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग कई बार की। सप्ताह भर का समय बीत गया पर आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। गांव के विनोद कुमार त्रिपाठी, कामता प्रसाद, सुल्तान मोहम्मद, अनीस अहमद, मनोज कुमार, राजू आदि का आरोप है कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कर्मचारी धनउगाही के चक्कर में हैं। वहीं शिकायत और 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जाने के योगी सरकार के आदेश का असर नहीं पड़ रहा है। शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को दिक्कतें बताईं। एसडीएम ने एसडीओ इंद्रभान सिंह को ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें