फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 467 शिक्षकों को मिला निपुण सारथी सम्मान

Thu, 26 Mar 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
​शिक्षक को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत- ​प्रशासन
विज्ञापन
निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान भारत मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 467 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी व पूर्व विधायक संजय गुप्ता और लाल बहादुर ने किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने शिक्षकों के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय निपुण भारत मिशन के आकलन समेत अन्य गतिविधियों में टॉप 10 में पूरे साल बना रहा है।
पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज की आत्मा होते हैं और उनका सम्मान भविष्य का सम्मान है। वहीं लाल बहादुर ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत कौशाम्बी का प्रदर्शन प्रदेश के लिए मिसाल बन रहा है। प्रतिभा कुशवाहा ने शिक्षित समाज को नारी सशक्तिकरण की नींव बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें