लॉक डाउन के कारण आमजन की समस्याओं को देखते हुए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत अब तक जिले के चार लाख से ज्यादा लोगों को तकरीबन 46 करोड़ लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महिला जनधन खाताधारक के साथ ही पंजीकृत एवं गैर पंजीकृत मजदूर शामिल हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि इन सभी के खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जा चुकी है। आगे भी पात्रों को चिंहित कर योजना से लाभान्वित कराने का काम जारी रहेगा।
लॉक डाउन के दौरान सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को दो-दो हजार रुपये मुहैया कराने का ऐलान किया है। इसके तहत पेशेवरवकील, डॉक्टर,सरकारी कर्मचारी(चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर), आयकर दाता, संवैधानिक पद धारक या विधान सभा,राज्य सभा,लोक सभा के सदस्य को अपात्र माना गया है। उप कृषि निदेशक उदयभान सिंह गौतम ने बताया कि योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने के लिए संबन्धित लेखपाल अथवा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मियों के माध्यम से अपना पासबुक,आधार व खतौनी की छायाप्रति जमा करें। बताया कि जिले में कुल 2,26,458 कृषकों को उक्त योजना के तहत पंजीकृतकिया गया है। जिसके सापेक्ष अप्रैल में 1,52,577 कृषकों के खाते में 30 करोड़ 51 लाख 54 हजार रुपये भेजा जा चुका है।
बाकी किसानों के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। इसी तरह से जिले के 2,56,387 महिला जनधन के खातों में 12 करोड़ 81 लाख रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। एलडीएम अनिल कुमार कटियार ने बताया कि यह रकम खाताधारकों को भुगतान बैंक, व्यवसायिक सुविधाकेंद्र एवं एटीएम के माध्यम से किया जा रहा है। इसके बाद मई में दूसरी व जून में तीसरी किस्त भी भेज दी जाएगी। एडीएम मनोज ने बताया किकोविड-19 केकारण भरण-पोषण की समस्या से परेशान लोगों को अब तक 25664 लोगों को चिन्हित कर एक-एक हजार प्रति व्यक्ति के हिसाब से 2,56,64 हजार रुपये डीबीटी के जरिए संबंधितों के खातों में भेजा जाचुका है।