फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 जवानों को मिली सुरक्षा गार्ड की नौकरी

Fri, 12 Dec 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सेवायोजन कार्यालय मंझनुपर में बृहस्पतिवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार और नाप-जोख की गई। भर्ती के लिए बड़ी संख्या में बेराजगारों की भीड़ उमड़ी। इसमें 44 जवानों की भर्ती की गई है। भर्ती अधिकारी और सेवा योजन अधिकारी ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू और नाप-जोख की।
विज्ञापन


विकास भवन स्थित सेवा योजना कार्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। सेवा योजन अधिकारी मणि मोहन ओझा ने बताया कि लखनऊ की एक निजी कंपनी में सुरक्षागार्ड के पद भर्ती की गई। भर्ती के लिए 500 बेराजगारों ने साक्षात्कार दिया और नाप-जोख कराई।

भर्ती अधिकारी पुष्पेंद्र पांडेय और जिला सेवा योजन अधिकारी ने अभ्यर्थियों का एक-एक करके साक्षात्कार लिया और नाप-जोख की। रोजगार अफसर ने बताया कि 44 जवानों का सुरक्षागार्ड के पद पर चयन कर लिया गया है। जल्द ही इन्हें प्रशिक्षण देकर सरकारी और निजी संस्थानों में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन


सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को भी भर्ती आयोजित की गई। इसमें जवानों का इंटरव्यू और नाप-जोख किया जाएगा। इस मौके पर कार्यालय सहायक विनोद कुमार सिंह, बृजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें