फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमंत्रण देने गया था युवक लौटते समय बाइक पलटने से मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
42 years old man died in road accident at saini dilalwalpur - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सिराथू/कड़ा। सैनी के दिलावलपुर गांव के पास बुधवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के खागा थानांतर्गत टेकारी गांव निवासी कमलेश कुमार (42) पुत्र शीतला प्रसाद बुधवार को दोस्त श्याम जी (40) के साथ बुधवार को बाइक से अपनी ससुराल दिलावलपुर निमंत्रण बांटने आया था। ये लोग निमंत्रण बांटने के बाद घर लौट रहे थे। रात तकरीबन आठ बजे ये लोग जैसे ही गांव से बाहर नहर के पास पहुंचे अचानक सामने जंगली जानवर आ गया। इससे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रत होकर पलट गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी इस्माइलपुर ले गए। जहां देखते ही डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी श्याम जी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही पीड़ित परिजन बदहवाश हालत में रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें