फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को सोशल साइट का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को सोशल साइट का सहारा
विज्ञापन

एसपी ने सभी कोतवालों को दिया व्हाट्एप पर ग्रुप बनाने का निर्देश
ग्रुप के जरिए बताया जाएगा वोटिंग का महत्व, की जाएगी मतदान की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कोशिशें खाकी ने भी शुरू कर दी हैं। इसके लिए सोशल साइट का सहारा लिया जा रहा है। एसपी ने सभी कोतवालों को व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाने का निर्देश दिया है। ग्रुप के जरिए लोगों को वोटिंग का महत्व बताया जाएगा और उनसे वोटिंग की अपील की जाएगी।
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कौशाम्बी में करीब 53 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस दफा मदतान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग से लेकर जिला प्रशासन तक एंड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। कहीं मानव शृंखला बनाई जा रही है तो कहीं जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच पुलिस महकमे ने भी मतदान फीसद बढ़ाने की कवायद आरम्भ कर दी है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बुधवार को सभी कोतवालों को 24 घंटे के भीतर व्हाट्एप पर ग्रुप बनाने का निर्देश दिया है। इस ग्रुप में नगर निकायों के अध्यक्ष, सभासद, प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, कोटेदार व अन्य सभ्रांत लोगों को जोड़ा जाएगा। ग्रुप के पांच एडमिन होंगे। इनका काम ग्रुप में मतदान का महत्व बताने वाली पोस्ट करना और लोगों से मतदाधिकार के प्रयोग विषय पर रॉय मांगना होगा। ग्रुप पदाधिकारियों से खुद के साथ अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की जाएगी। पुलिस अफसरों का मानना है कि इस मुहिम का काफी अच्छा असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मित्र होंगे सम्मानित
मंझनपुर। जनपद के सभी गांवों में पुलिस मित्र हैं। एसपी ने इन्हें भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का जिम्मा सौंपा है। कप्तान ने बताया कि जिन गांवों के पुलिस मित्र बम्पर वोटिंग कराएंगे, उन्हें चुनाव बाद प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें