फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के लिए सपाइयों ने राजधानी में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट के लिए सपाइयों ने लखनऊ में डाला डेरा
विज्ञापन

पूर्व सपा सांसद की चचेरी बहन समेत छह दावेदार पहुंचे राजधानी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सीटों का बंटवारा होने के बाद सपा से चुनाव लड़ने के लिए नेताओं ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। शुक्रवार को पूर्व सपा सांसद की चचेरी बहन सहित करीब छह दावेदार लखनऊ पहुंच गए। उधर पूर्व मंत्री को मैदान में उतारे जाने की चर्चा भी सियासी गलियारे में जोर पकड़ने लगी है।
कौशाम्बी संसदीय सीट सपा के खाते में गई है। गुरुवार को इसकी घोषणा होते ही दोआबा की सियासी रंग बदले लगा है।रातोंरात टिकट की लाइन में लगे सपाई लखनऊ पहुंच गए। बताया जाता है कि पूर्व सपा सांसद शैलेंद्र कुमार की चचेरी बहन मधुबाला सरोज, पूर्व विधायक वाचस्पति, रामसजीवन निर्मल, पूर्व सांसद सुरेश पासी, शिवमोहन चौधरी व हेमंत कुमार टुन्नू आदि दावेदार लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं। कोई सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने की जुगत में लगा हुआ है तो कोई प्रदेश अध्यक्ष अथवा अन्य दूसरे नेताओं की परिक्रमा कर रहा है। जनसमर्थन प्राप्त होने का दावा करके नेता टिकट मांग रहे हैं। उधर समाजवादी पार्टी के जिम्मेदारों का कहना है कि कौशाम्बी प्रतिष्ठा वाली सीट है। इसलिए कई स्तर पर विचार-विमर्श के बाद यहां उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट
पूर्वमंत्री इंद्रजीत की प्रतिष्ठा
मंझनपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वमंत्री इंद्रजीत सरोज ने करीब दो दशक तक दोआबा की सियासत की है। ऐसे में कौशाम्बी संसदीय सीट उनकी प्रतिष्ठा का विषय बनी है। उनके खेमे के लोग चुनाव की तैयारियोें में जुटे हुए हैं। चर्चा पूर्वमंत्री को खुद मैदान में उतारे जाने की भी है।
इंसेट
सांसद से बदसलूकी का वीडियो वायरल
मंझनपुर। कौशाम्बी के भाजपा सांसद विनोद सोनकर समरसता भोज में शामिल होने प्रतापगढ़ के सकरदहा गांव गए थे। बताया जाता है कि वहां राजा भइया समर्थकों ने उन्हें रोक लिया और बदसलूकी की। सांसद के सामने ही राजा भइया जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इसका वीडियो शुक्रवार को जिले में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
विज्ञापन

------
मन की बात कार्यक्रम में भिड़े भाजपाई
फोटो नं.02
मंझनपुर। मूरतगंज स्थित विश्वनाथ प्रताप डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को सीएम योगी का मन की बात कार्यक्रम था। इसमें कुर्सी पर बैठने को लेकर दो भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज के साथ ही नौबत हाथापाई की आ गई। हालांकि मौके पर रहे पार्टीजनों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष रमेश पासी, पुष्पा देवी, जिलामंत्री राजीव रैना, पुष्पराज सिंह पटेल, ओमप्रकाश त्रिपाठी, बादल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें