सपा-बसपा ने दलितों-पिछड़ों का किया शोषण: मणिशंकर
प्रदेश लोजपा के अध्यक्ष ने कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। उत्तर प्रदेश लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने सोमवार को मुख्यालय में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सभापति आश्वासन समिति विधान परिषद सदस्य मणिशंकर ने कहा कि बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में लोजपा का जनाधार तेजी से बढ़ा है। लोजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सभी धर्म और जातियों का सम्मान है। सपा और बसपा सरकारों ने यहां दलित और पिछड़ों का शोषण करने के शिवा कुछ नहीं किया। बसपा प्रमुख मायावती ने 20 मई 2007 और 29 अक्तूबर 2007 को अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण कानून को कमजोर करने का काम किया। प्रदेश अध्यक्ष के सामने शिवकुमार पासी, रामप्रकाश यादव, रमाकांत पासी, शिवकुमार, राम प्रकाश, विवेक कुमार सहित तमाम लोगों ने सपा-बसपा का दामन छोड़ लोजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान, देव सरन पाल, शीला पासवान, विनोद यादव, विनय पाल, अनिल श्रीवास्तव, रामविशाल पासवान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
फोटो नं-
उद्यान विभाग की योजनाओं का हुआ सोशल ऑडिट
जिला औद्यानिक मिशन, नेशनल आयुष और कृषि सिंचाई योजना का हुआ सत्यापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय उत्तर प्रदेश डॉ. अतुल सिंह ने सोमवार को औद्यानिक मिशन, नेशनल आयुष मिशन और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का स्थलीय सत्यापन किया।
निदेशक ने बरेठी गांव में केला टिश्यूकल्चर पौध रोपण करने वाले आसिफ, हाशिम, मुन्नी बेगम, वसील, अख्तर, साफिया बीबी के एक-एक हेक्टेयर में एवं फुजैल अहमद 0.5 हेक्टेयर की खेती का निरीक्षण किया। इसके अलावा नेवादा में वीरेंद्र कुमार सिंह के यहां मिर्च के खेत को देखा गया। सत्यापन के समय निदेशक ने किसानों से कहा कि वह ड्रिप स्प्रिंकलर का प्रयोग करें। इसकी वजह से उत्पाद उच्च गुणवत्ता का होगा। इस मौके पर उद्यान अधिकारी सुरेंद्र राम भाष्कर, योजना प्रभारी इंद्रमणि, प्रमोद कुमार, सैयद जव्वार असगर आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो नं-1