फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले में उन्नतशील किसानों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर रविवार को कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को उन्नत खेती का तरीका बताया गया। साथ ही बेहतर फसल का पैदावार करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर किया। डीएम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उनकी जयंती कृषक सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है। डीएम ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का सुझाव दिया। कहा कि इससे किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। किसानों को अपने खेत की मिट्टी की जांच कराने के लिए भी कहा गया। जिससे किसानों को उसकी उर्वरक क्षमता का पता चल सके। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि उदयभान सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय ने भी किसानों को जानकारी दी। मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर किसानों को कृषि की बेेहतर तकनीकी के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें