फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पीपा पुल के दोनों तरफ लगाए गए बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। गंगा नदी के कुबरी घाट पर निर्माणाधीन पीपे के पुल पर दो स्कूल के वाहनों के प्रवेश करने से हंगामा खड़ा हो गया। एहितायतन अब पुल के दोनों तरफ बैरियर लगा दिया गया है।
विज्ञापन


गंगा नदी के कुबरी घाट से मानिकपुर घाट के रास्ते प्रतापगढ़ आने-जाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा पीपा पुल का निर्माण अंतिम चरण पर है। रविवार को दो स्कूली वाहन बच्चों को लेकर भ्रमण पर मनगढ़ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियोेें का कहना है कि पुल पर मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान दोनाें वाहन निर्माणाधीन पुल पर गंगा नदी पार करने के लिए प्रवेश कर गए। अधूरे पुल पर स्कूल वाहनाें को आता देख श्रमिकों ने शोर मचाकर कुछ ही दूरी पर रोक दिया। सुपरवाइजर कामता निषाद ने बताया कि उन्होंने दोनों वाहनों को वापस लौटा दिया था। गाड़ी में सवार स्कूल के स्टाफ गलती का अहसास होने पर तत्काल मान भी गए। वे बच्चों की जिंदगी के सवाल पर वापस लौट गए। बताते हैं कि इस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग ने पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। स्थानीय लोगोें का कहना है कि जरा सी चूक पर बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें