मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के ओसा चौराहे के समीप बुधवार सुबह मवेशी को बचाने के चक्कर में एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
करारी से एक विक्रम बुधवार सुबह सवारियां लेकर मंझनपुर जा रहा था। ओसा चौराहे के समीप अचानक सामने कोई मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे करारी निवासी प्रदीप कुमार, अजय कुमार, पश्चिमशरीरा निवासी सुदीप और उसका भाई रंजीत घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत सामान्य देख सभी को डिस्चार्ज कर दिया।