फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर किया जिस्म का सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने एक महिला के जिस्म का सौदा कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने पति सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पइंसा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले सैनी इलाके में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। मायका पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण विवाहिता उनकी मांग पूरी नहीं कर सकी। इससे साल भर तक पिटाई ही की जाती रही। आरोप है कि इसके बाद ससुर व देवर यौन शोषण करने लगे। पीड़ित महिला को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। वह चुपचाप जुल्म सहती रही। बताया कि एक दिन ससुर ने अपने दो रिश्तेदारों को बुलाया। कुछ पैसे लेकर उनके साथ विवाहिता को एक कमरे में बंद कर दिया। इन दोनों दरिंदों ने भी उसके साथ दरिंदगी की।

किसी तरह हैवान ससुरालियों के चंगुल से छूटी महिला ने महीने भर पहलेे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। रविवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी सरवर, जुल्फेकार, जुबैदा व दो अज्ञात निवासी सौरई बुजुर्ग थाना सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं इस संदर्भ में इंस्पेक्टर, सैनी राकेश तिवारी का कहना है कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें