फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के खिलाफ मंझनपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर पंचायत मंझनपुर के अध्यक्ष महताब आलम के खिलाफ कस्बे के लोगों की तल्खी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कस्बाइयों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नेहरू नगर के सभासद शिवेंद्र कुमार की अगुवाई में पहुंचे लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में उन लोगों का नाम तो है लेकिन चयन नहीं किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी अंकिता पटेल ने फार्म भरवाने के लिए बुलाया तो वहां चेयरमैन कुछ सभासदों के साथ पहुंचे और हंगामा करने लगे। लोगों का कहना था कि चेयरमैन सिर्फ ईओ का तबादला कराने की फिराक में हैं। जबकि कस्बे के लोगों को उनसे कोई समस्या नहीं है। इस मौके पर नवनीत, दिनेश, रेखा, खुर्शीदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें