फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता चुनाव के लिए हर वक्त रहें तैयार: गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा (ब्यूरो)। देश-प्रदेश की भाजपा सरकारों के कारनामों से हर वर्ग परेशान है। छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान सभी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। इसे देखते हुए कभी भी चुनाव कराया जा सकता है। लिहाजा कार्यकर्ताओं को हर वक्त इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


यह बातें बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज राजू गौतम ने कही। मंगलवार को वह सिराथू के सौंरई बुजुर्ग गांव में आयोजित बूथ गठन व कैडर कैंप में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए बसपा नेता ने कहा कि इसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। शिविर को मंडल जोन इंचार्ज मेड़ी लाल सरोज व राधेश्याम पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नियाज सिद्दीकी, केएल गौतम, बच्चन पाल, शिवगनेश पासी, रामसूरत चौधरी, कन्हई लाल र्गौतम, नन्हे पासी समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें