संत गाडगे धोबी महासभा के लोगों ने बैठक कर समाज की कुरीतियों से बचने का आह्वान किया। वक्ताओं ने समाज के लोगों को संत गाडगे के आदर्शो को अपनाने पर जोर दिया।
शनिवार को मंझनपुर स्थित महासभा के कार्यालय में पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल ने कहा गाडगे महराज ने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया है। संगठित होकर उनके विचारों का अनुकरण करने से ही समाज को सही दिशा और दशा तय होगी। अन्याय-अत्याचार के खिलाफ डटकर मुकाबला करना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र निर्मल, छितानी लाल दिवाकर, रामबालक दिवाकर, शिवेंद्र भारतीय, लालजी यादव, रामलाल दिवाकर, धीरज निर्मल, रामभरोसे, सुंदरलाल, शिव प्रसाद चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।